अक्षय कुमार ने की फैंस से गुज़ारिश- ‘केसरी चैप्टर 2’ देखने से पहले जान लें ये ज़रूरी बात, पहले 10 मिनट को ना करें मिस
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ आखिरकार 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस खास मौके पर मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने फैंस से खास अपील की जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अक्षय कुमार ने दर्शकों से किया निवेदन

फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने हाथ जोड़कर दर्शकों से निवेदन किया कि वह फिल्म की शुरुआत को बिल्कुल भी मिस न करें। उन्होंने कहा, “मेरी हाथ जोड़कर बिनती है कि जो भी दर्शक इस फिल्म को देखने आएं, वह समय पर पहुंचे और पहले 10 मिनट को बहुत ध्यान से देखें। यही इस फिल्म की आत्मा है।”
अक्षय कुमार ने इस फिल्म को भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक बताया और कहा कि इसकी शुरुआत ही कहानी की गहराई को बयां करती है। उनका कहना है कि यदि शुरुआत ही मिस कर दी, तो पूरी फिल्म का प्रभाव कम हो सकता है।
सेलेब्स से भरी रही स्क्रीनिंग रात

फिल्म की स्क्रीनिंग में अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना के अलावा कई बड़ी हस्तियां भी नजर आईं। अनन्या पांडे अपने माता-पिता चंकी पांडे और भावना पांडे के साथ पहुंचीं, जबकि आर माधवन, काजोल, साकिब सलीम, टाइगर श्रॉफ, मनीष मल्होत्रा, डिनो मोरिया, उर्मिला मांतोडकर और कई अन्य सितारे भी इस खास मौके पर शामिल हुए।
फिल्म की कहानी

‘केसरी चैप्टर 2’ की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुई कानूनी लड़ाई पर आधारित है। अक्षय कुमार फिल्म में मशहूर वकील सी शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ ऐतिहासिक केस लड़ा था। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।
Also Read: कभी टैक्सी चलाकर की गुजारा, बेचना पड़ा घर-कार, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रणदीप हुड्डा

