मेरी बेटी के साथ हुआ साइबर क्राइम, CM फडणवीस से अक्षय कुमार बोले- स्कूलों में साइबर को अनिवार्य विषय बनाइए

Sandesh Wahak Digital Desk: मुंबई में साइबर जागरूकता माह-अक्टूबर 2025 का शानदार शुभारंभ हुआ, जहाँ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक साथ मंच पर नज़र आए। महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने एक बेहद निजी और चौंकाने वाली घटना साझा की और बच्चों की सुरक्षा के लिए सीएम फडणवीस से एक बड़ी अपील की।

अक्षय कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी 12 वर्षीय बेटी नितारा के साथ साइबर क्राइम की घटना हुई थी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, मैं आपको उस घटना के बारे में बताना चाहता हूँ जो कुछ महीनों पहले मेरे घर में घटी थी। मेरी बेटी ऑनलाइन गेम खेल रही थी। वहाँ से मैसेज आया, बहुत अच्छा खेला, वेरी गुड और फिर सवाल आया कि तुम कहाँ रहती हो?

मेरी बेटी ने लोकेशन बता दी। फिर कुछ दिन सब कुछ नॉर्मल रहा और फिर मैसेज आता है… मेल हो या फीमेल? मेरी बेटी उसका भी जवाब देती है। उसके बाद वो अचानक उससे अश्लील फोटोज की डिमांड करता है और मेरी बेटी इस बारे में मेरी पत्नी को बताती है।

साइबर को स्कूलों में सब्जेक्ट की तरह पढ़ाया जाए

अभिनेता ने राहत जताते हुए कहा कि यह अच्छा हुआ कि मेरी बेटी ने अपनी माँ से यह परेशानी साझा की, लेकिन कई मामलों में ऐसा नहीं हो पाता है और साइबर क्राइम की शुरुआत इसी तरह होती है। अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हाथ जोड़कर विनती की। उन्होंने कहा, जैसे स्कूलों में बच्चे हिस्ट्री सीखते हैं, मैथ्स सीखते हैं… ऐसे ही बच्चों को साइबर के बारे में पढ़ाया जाए। डिजिटल वर्ल्ड की जानकारी के लिए बच्चों को ये जानना बहुत जरूरी है।

Also Read: साइबर ठगी का शिकार हुए शख्स को बड़ी राहत, मिर्ज़ापुर पुलिस ने खाते में वापस कराए लाखों रुपये

Get real time updates directly on you device, subscribe now.