अक्षय कुमार के काफिले की तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, एक्टर और ट्विंकल खन्ना बाल-बाल बचे
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए सोमवार की रात किसी डरावने सपने जैसी रही। अपनी शादी की 25वीं सालगिरह का जश्न विदेश में मनाकर लौटे इस कपल का काफिला मुंबई एयरपोर्ट से घर जाते समय एक भीषण सड़क हादसे की चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में अक्षय, ट्विंकल और उनकी टीम के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।
घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। अक्षय कुमार अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट से जुहू स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक ऑटो रिक्शा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ऑटो हवा में उछल गया। अनियंत्रित होकर ऑटो अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले (Security Convoy) की एक गाड़ी से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी सीधे अक्षय की SUV से जा भिड़ी और सड़क पर पलट गई।
मुंबई में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा। सभी बाल बाल बचे pic.twitter.com/0OSwBrYIbQ
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) January 20, 2026
हादसे के बाद मौके से जो वीडियो सामने आए हैं, वे रूह कंपा देने वाले हैं। विजुअल्स में अक्षय के सुरक्षा काफिले की एक गाड़ी पलटी हुई नजर आ रही है, जबकि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए हैं। एक वीडियो में एक शख्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त ऑटो के बीच फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। वह दर्द से कराह रहा था और लोगों से खुद को बाहर निकालने की गुहार लगा रहा था। वहां मौजूद भीड़ और पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और पानी पिलाया।
इस टक्कर में कुल दो लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें कार का ड्राइवर और ऑटो में सवार लोग शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने।
Also Read: सुसाइड या साजिश? सहारनपुर में 5 मौतों से दहला इलाका, जांच में जुटी पुलिस

