Lucknow News: आलमबाग पुलिस का गांजा माफियाओं पर शिकंजा, 1 किलो 120 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के आलमबाग इलाके में पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों (गांजा) के धंधे पर कार्रवाई कर रही है। DCP मध्य आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर आलमबाग कोतवाली की टीम ने गांजा तस्करी रोकने के लिए सख्त कार्यवाही शुरू की है।
इसी कड़ी में, मवैया चौकी के उपनिरीक्षक शिव प्रकाश सिंह और उनकी टीम ने संदिग्ध संजय सोनी को 1,120 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि वह लगातार इलाके में गश्त करके अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों पर नकेल कस रही है।
आलमबाग कोतवाल सुभाष चंद्र ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है ताकि इस समस्या पर अंकुश लगाया जा सके।
Also Read: Lucknow News: अब नहीं काटने पड़ेंगे लंबे चक्कर, NHAI आउटर रिंग रोड पर…

