अलीनगर चुनाव परिणाम: 11,000 से अधिक वोटों की मजबूत बढ़त पर बीजेपी की मैथिली ठाकुर
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अलीनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार और लोकगायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) ने शुरुआती रुझानों में बड़ी बढ़त बना ली है। 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर ने अब तक 11,000 से अधिक वोट हासिल कर लिए हैं। इस बढ़त के साथ वे आरजेडी उम्मीदवार बिनोद मिश्रा को पीछे कर रही हैं।

नाम बदलने का प्रस्ताव
मैथिली ठाकुर ने चुनाव प्रचार के दौरान अलीनगर विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने का प्रस्ताव भी रखा था। उन्होंने इसे अपने सांस्कृतिक और क्षेत्रीय जुड़ाव का हिस्सा बताते हुए कहा था कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो वे इस दिशा में पहल करेंगी। दरसल् लोकगायिका से राजनीति में आईं मैथिली ठाकुर के लिए यह पहला चुनाव है, और शुरुआती नतीजे बताते हैं कि क्षेत्र की जनता उन पर भरोसा जता रही है।

