इलाहाबाद हाई कोर्ट में 195 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवा 1 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Sandesh Wahak Digital Desk: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने खाली पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान तेज कर दिया है। इस बार ग्रेड-I प्राइवेट सेक्रेटरी के कुल 195 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आप भी न्यायिक सेवा के प्रशासनिक कार्यों में रुचि रखते हैं और निर्धारित योग्यताएं पूरी करते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।
जरूरी तारीखें
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च, 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास 1 अप्रैल, 2026 तक का समय है। ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2026 तय की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षिक योग्यता: इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ (विधि) में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थी की टाइपिंग स्पीड अच्छी होनी चाहिए और उसे कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है।
सामान्य और ओबीसी वर्ग: 1900 रुपये (बैंक चार्ज सहित)।
एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस (यूपी के निवासी): 1700 रुपये।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर ‘Recruitment’ लिंक पर क्लिक करें और संबंधित भर्ती का चयन करें।
अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉग-इन करके फॉर्म भरें।
अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी सावधानी से दर्ज करें।
जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट) अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
Also Read: पुलिस भर्ती के बाद अब कक्षा 7 के संस्कृत पेपर में पंडित शब्द को लेकर विवाद, शासन ने मांगा जवाब

