शाहजहांपुर बाल गृह में महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप, प्रभारी और सहकर्मी पर केस दर्ज

Sandesh Wahak Digital Desk: शाहजहांपुर जिले के एक बाल गृह में कार्यरत 32 वर्षीय महिला ने केंद्र के प्रभारी और एक सहकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने को बताया कि महिला को पिछले वर्ष समाज कल्याण विभाग द्वारा अजीजगंज स्थित बाल गृह में तैनात किया गया था।

उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार केंद्र प्रभारी नेमचंद तभी से उसे परेशान कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि नेमचंद ने कथित तौर पर बच्चों की पिटाई का एक वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल किया।

प्राथमिकी के अनुसार, नेमचंद और सहकर्मी मुकेश दीक्षित ने कथित तौर पर महिला को नौकरी से निकलवाने की धमकी दी और पिछले एक साल में कई बार उससे दुष्कर्म किया। हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें महिला बच्चों को पीटती दिख रही है।

पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पहले प्रशासन ने उस घटना के संबंध में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी ने बताया कि नेमचंद और मुकेश दीक्षित पर सामूहिक दुष्कर्म और आपराधिक धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

Also Read: Lucknow: पेट्रोल पंप मालिक के घर से एक करोड़ का माल साफ, चोरों ने छोड़े ‘नाश्ते’ के निशान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.