नहीं रहीं अल्लू अर्जुन की दादी, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस, सदमे में परिवार

Sandesh Wahak Digital Desk: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दादा और दिग्गज कलाकार अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकारतन्म का बीती रात 94 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में है, जबकि फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

देर रात हुआ निधन

मिली जानकारी के अनुसार, अल्लू अर्जुन की दादी पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्होंने शुक्रवार देर रात करीब 1.45 बजे अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर के सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग स्तब्ध हैं। कई बड़े सितारे अल्लू परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुँच रहे हैं। बताया गया है कि अल्लू कनकारतन्म का अंतिम संस्कार शनिवार को कोकापेट में किया जाएगा।

अल्लू अर्जुन और राम चरण ने रद्द की शूटिंग

अपनी दादी के निधन की खबर सुनकर अल्लू अर्जुन और उनके चचेरे भाई राम चरण ने अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग रद्द कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, अल्लू अर्जुन उस वक्त मुंबई में डायरेक्टर एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन खबर मिलते ही वह तुरंत हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। वहीं, राम चरण ने भी अपनी फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग रोक दी है, ताकि वह इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ रह सकें।

पवन कल्याण और नागाबाबू भी जल्द ही अल्लू परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देंगे। इस दुखद समय में फैंस और करीबी लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और अल्लू परिवार को हिम्मत बंधा रहे हैं।

Also Read: Varanasi News: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चितईपुर थाने पर जमकर किया प्रदर्शन, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की

Get real time updates directly on you device, subscribe now.