Amazon Prime Slate 2026: अमेजन प्राइम वीडियो ने खोला एंटरटेनमेंट का पिटारा, कई बड़े शोज और फिल्मों का ऐलान
Sandesh Wahak Digital Desk: Amazon Prime Video ने अपने Prime Video Presents 2026 इवेंट में भारतीय दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का बड़ा पिटारा खोल दिया है।
प्लेटफॉर्म ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल्स स्लेट का ऐलान करते हुए करीब 55 नई सीरीज और फिल्मों की घोषणा की है।
इस स्लेट में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड, दोनों तरह का कंटेंट शामिल है।
नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों की झलक
नई घोषणाओं में कई बहुप्रतीक्षित और बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इनमें निक्खिल आडवाणी की The Revolutionaries, जिसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पिरजादा नजर आएंगे, खास चर्चा में है।

इसके अलावा विजय वर्मा की Matka King, अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर स्टारर Rakh, रैपर किंग की एक्टिंग डेब्यू सीरीज Lukkhe और भारत की पहली हिंदी सुपरहीरो सीरीज Vansh: The Kalyug Warriors भी शामिल हैं।
हिट सीरीज के नए सीजन की वापसी
प्राइम वीडियो की कुछ सबसे लोकप्रिय सीरीज भी नए सीजन के साथ लौटने को तैयार हैं। इनमें
-
Farzi सीजन 2
-
Panchayat सीजन 5
-
Call Me Bae सीजन 2
-
Dupahiya सीजन 2
-
Dahaad सीजन 2
-
The Traitors सीजन 2 शामिल हैं।
ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट का डिजिटल डेब्यू
इस स्लेट में बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ नए टाई-अप भी सामने आए हैं। सुपरस्टार ऋतिक रोशन की HRX Films पहली बार स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रख रही है, जिसके तहत ओरिजिनल सीरीज Storm और फिल्म Mace लाई जाएगी।
वहीं, आलिया भट्ट की Eternal Sunshine Productions प्राइम वीडियो के लिए ओरिजिनल फिल्म Don’t Be Shy पेश करने जा रही है।
कुल मिलाकर, Amazon Prime Video की 2026 स्लेट भारतीय ओटीटी स्पेस में कंटेंट के स्तर और पैमाने दोनों को नई ऊंचाई देने का संकेत देती है, जिससे दर्शकों को आने वाले समय में एंटरटेनमेंट की भरपूर खुराक मिलने वाली है।

