द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीमियर में अंबानी परिवार का जलवा, रेड ड्रेस में राधिका ने लूटी लाइमलाइट

Sandesh Wahak Digital Desk: मुंबई में बुधवार की रात सितारों से सजी एक शानदार शाम देखने को मिली। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली निर्देशित वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीमियर पर पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा। इस मेगा इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा में रही अंबानी फैमिली की धमाकेदार एंट्री।

आर्यन खान की सीरीज के प्रीमियर पर पूरा अंबानी परिवार पहुंचा। इस इवेंट में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी भी मौजूद थीं। प्रीमियर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें आकाश अंबानी, उनकी पत्नी श्लोका मेहता और होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट एक साथ एंट्री करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान राधिका मर्चेंट ने लाल रंग की हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं, श्लोका मेहता भी काले रंग के गाउन में नजर आईं।

एक और वीडियो में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी साथ दिखे। नीता अंबानी हमेशा की तरह हल्के आसमानी रंग की साड़ी में बेहद आकर्षक लग रही थीं। ईशा अंबानी भी अपनी दोस्त नव्या नवेली नंदा के साथ सफेद ड्रेस में पहुंचीं। इस खास मौके पर अंबानी परिवार की मौजूदगी ने इवेंट की भव्यता को और बढ़ा दिया।

आर्यन खान के इस खास पल पर उनके पिता शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और छोटे बेटे अबराम के साथ नजर आए। शाहरुख के चेहरे पर बेटे की सफलता का गर्व साफ झलक रहा था। प्रीमियर में बॉलीवुड के कई बड़े नाम भी शामिल हुए, जिनमें अजय देवगन, काजोल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल और अनन्या पांडे जैसे सितारे शामिल थे। इसके अलावा, शो के कलाकार लक्ष्य, राघव जुयाल, सहर बंबा और बॉबी देओल भी अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थे।

Also Read: Lucknow News: एलडीए की जनता अदालत में गूंजा आम लोगों का दर्द, 17 साल बाद भी प्लॉट पर कब्जा नहीं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.