भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अमेरिका के अच्छे संबंध: टैमी ब्रूस
Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा है कि अमेरिका और भारत के संबंध ‘अच्छे’ हैं। उन्होंने पाकिस्तान के प्रति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ती दिलचस्पी का बचाव करते हुए कहा कि एक ऐसा राष्ट्रपति होना फायदेमंद है जो सभी देशों से संवाद करता हो।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकार ने टैमी ब्रूस से पूछा कि क्या ट्रंप और पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख असीम मुनीर के बीच संवाद भारत के साथ रिश्तों की कीमत पर हो रहा है, तो उन्होंने जवाब दिया, दोनों देशों के साथ हमारे संबंध जैसे पहले थे, वैसे ही हैं, जो अच्छा है।
उन्होंने ट्रंप की कूटनीति का बचाव करते हुए कहा, एक ऐसा राष्ट्रपति होना फायदेमंद है जो सबको जानता हो और सभी से बात करता हो। यही वह तरीका है जिससे हम मतभेदों को दूर कर सकते हैं।
आतंकवाद विरोधी वार्ता और अमेरिकी सहायता पर चुप्पी
यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रंप और मुनीर की बढ़ती नजदीकी पाकिस्तान को ज्यादा अमेरिकी सहायता और हथियारों की बिक्री की ओर ले जाएगी, टैमी ब्रूस ने सीधा जवाब नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका-पाकिस्तान आतंकवाद विरोधी वार्ता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने के अपने साझा संकल्प की फिर से पुष्टि की।
Also Read: Kanpur News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने दी जान, आरोपी गौरव गिरफ्तार

