राहुल गांधी के बयान पर अमेरिकी सिंगर मेरी मिलबेन भड़कीं, कहा- मोदी ट्रंप से नहीं डरते, दूरगामी सोचते हैं

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-रूस तेल व्यापार से जुड़े एक बयान पर भारत में सियासी माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बयान को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा, जिसके बाद मशहूर अमेरिकी सिंगर मेरी मिलबेन (Mary Millben) उन पर बुरी तरह भड़क उठीं। मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर राहुल गांधी को जमकर सुनाया।

मेरी मिलबेन का राहुल पर तीखा हमला

अमेरिकी सिंगर मेरी मिलबेन ने ‘एक्स’ पर राहुल गांधी के बयान का जवाब देते हुए लिखा, आप ग़लत हैं, राहुल गांधी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से नहीं डरते। प्रधानमंत्री मोदी दूरगामी सोच को समझते हैं और अमेरिका के साथ उनकी कूटनीति रणनीतिक है। जिस तरह राष्ट्रपति हमेशा अमेरिका के हितों को सर्वोपरि रखेंगे, उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी भी वही करेंगे जो भारत के लिए सबसे अच्छा होगा। और मैं इसकी सराहना करती हूँ। राष्ट्राध्यक्ष यही करते हैं।

मिलबेन ने आगे कहा कि वह राहुल गांधी से इस तरह के नेतृत्व को समझने की उम्मीद नहीं करतीं और उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनने के योग्य भी नहीं मानतीं। उन्होंने तंज़ कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को बेहतर होगा कि वह अपने मुझे भारत से नफ़रत है” वाले दौरे पर वापस लौट जाएँ, जिसके दर्शक सिर्फ़ वही हैं।

Rahul Gandhi

क्या कहा था राहुल गांधी ने

दरअसल, राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर हमला किया था। उन्होंने कहा था, प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप से डरे हुए हैं। पीएम मोदी ट्रंप को निर्णय लेने और घोषणा करने की अनुमति देते हैं कि भारत रूसी तेल नहीं खरीदेगा। बार-बार की गई अनदेखी के बावजूद (ट्रंप को) बधाई संदेश भेजते रहते हैं। वित्त मंत्री की अमेरिका यात्रा रद्द कर दी। शर्म अल-शेख में शामिल नहीं हुए।

Also Read: यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर रूस का भीषण हमला, 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागीं, 8 क्षेत्रों की बिजली गुल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.