Amethi News: श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, श्रीराम कथा अमृत वर्षा का हुआ शुभारंभ

Sandesh Wahak Digital Desk: बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे भोजा तिवारी अंदीपुर (अमेठी) स्थित श्री महाबीरन मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति आयोजित होने वाली श्रीराम कथा अमृत वर्षा का शुभारंभ रविवार को भक्ति और उल्लास के वातावरण में हुआ।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कलश शोभायात्रा श्री महाबीरन मंदिर से प्रारंभ होकर पाण्डेय गंज चौराहा, पूरे जीत तिवारी, खेम मऊ होते हुए आदि गंगा गोमती नदी के रीछ घाट पहुंची।

यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन कर कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके पश्चात शोभायात्रा पुनः कथा स्थल पर लौटकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा के समापन के बाद अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पंडित उमेश त्रिपाठी जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा अमृत वर्षा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कथा प्रारंभ होते ही पूरा वातावरण राममय हो गया और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

इस अवसर पर भोला शुक्ला, एडवोकेट प्रमोद शुक्ला, दिनेश शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, हर्ष, संदीप शुक्ला, क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी, कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय पासी, राजकुमार शुक्ला, पंकज शुक्ला, विजय शुक्ला, रमेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, राजेन्द्र मिश्रा, राजकुमार चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख दद्दन सिंह, राजीव पाण्डेय, हरिश्चंद्र मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, जय सिंह पाली, शुभम कसौंधन, महेश दुबे, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष सतीश मिश्रा, शुभम शुक्ला, जय सिंह चंदेल, नागेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संभ्रांत नागरिक एवं ग्रामीण महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट- राम धीरज यादव

Also Read: Amethi News: संत रविदास जयंती पर सामाजिक सौहार्द और समतामूलक समाज का आह्वान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.