अमेठी: विधायक सुरेश पासी ने ‘महोना-जैनबगंज-किशनी’ मार्ग के चौड़ीकरण का किया भूमि पूजन

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेठी के बाजार शुकुल क्षेत्र के लोगों का सफर अब जल्द ही आसान और सुरक्षित होने वाला है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने महोना से जैनबगंज होते हुए किशनी दूधाधारी तक जाने वाले मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढीकरण (मजबूतीकरण) कार्य का भव्य शुभारंभ किया।

अमेठी के बाजार शुकुल क्षेत्र के लोगों का सफर अब जल्द ही आसान और सुरक्षित होने वाला है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने महोना से जैनबगंज होते

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ काम

जैनबगंज में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने फावड़ा चलाकर और ईंट रखकर विकास कार्य की नींव रखी। इस पूरी सड़क को चौड़ा और मजबूत बनाने में लगभग 18 करोड़ 56 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।  यह मार्ग महोना, जैनबगंज और किशनी दूधाधारी जैसे कई गांवों को आपस में जोड़ता है, जिससे हजारों ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

अमेठी के बाजार शुकुल क्षेत्र के लोगों का सफर अब जल्द ही आसान और सुरक्षित होने वाला है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने महोना से जैनबगंज होते

बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना ही लक्ष्य

भूमि पूजन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश पासी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा, “सड़कें विकास की जीवनरेखा होती हैं और यह मार्ग क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा।”

अमेठी के बाजार शुकुल क्षेत्र के लोगों का सफर अब जल्द ही आसान और सुरक्षित होने वाला है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने महोना से जैनबगंज होते

जनता ने जताया आभार

विधायक द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से उत्साहित ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया और क्षेत्र में लगातार हो रहे सुधारों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष सतीश मिश्रा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जसकरन सिंह, प्रधान संजय मौर्य और अन्य जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Also Read: ‘2 दिन में सुधारो रास्ता वरना काम करा दूंगा बंद’, सिद्धार्थनगर विधायक ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.