Amethi News: कार और तेल टैंकर के बीच भीषण टक्कर, सात महिलाओं समेत आठ लोग…

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मारुति वैन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े तेल टैंकर से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में सात महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए।

प्रभारी निरीक्षक दया शंकर मिश्रा ने बताया कि वैन में आर्केस्ट्रा पार्टी के आठ सदस्य सवार थे और वे लखनऊ से कुशीनगर की तरफ जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में वैन अनियंत्रित होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े तेल टैंकर से टकरा गई और उसमें सवार सभी आठ लोग घायल हो गए।

मिश्रा के मुताबिक, हादसे में घायल लोगों की पहचान वैन चालक इरशाद अली, हर्षिता तिवारी (30), गुड़िया विश्वकर्मा (34), पूजा (30), खुशी रॉय, शिखा कुमारी (24), स्नेहा (20) और सौम्या तिवारी (23) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सातों महिलाएं लखनऊ के विभिन्न इलाकों की रहने वाली हैं और आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करती हैं।

मिश्रा के अनुसार, हादसे में वैन चालक और एक अन्य महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी घायल खतरे से बाहर हैं।

Also Read: Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला UPSSF के जवान का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.