खेलों से निखरती है युवा प्रतिभा और बढ़ता है आपसी भाईचारा – प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी ‘धीरू’

मुसाफिरखाना (अमेठी): खेलों का हमारे जीवन में उतना ही महत्व है जितना शिक्षा का। इसी संदेश के साथ सोमवार को मुसाफिरखाना के भनौली स्थित वसी हैदर पब्लिक स्कूल में ‘वसी हैदर मेमोरियल वालीबॉल टूर्नामेंट’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी “धीरू” ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

खेलों से निखरती है युवा प्रतिभा और बढ़ता है आपसी भाईचारा – प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी 'धीरू'

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास

खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रियंक त्रिपाठी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि इनसे मानसिक मजबूती भी मिलती है। उन्होंने जोर देकर कहा, “खेल हमें अनुशासन और टीम वर्क सिखाते हैं। एक खिलाड़ी जब मैदान में उतरता है, तो वह न केवल अपने कौशल का प्रदर्शन करता है, बल्कि आपसी सद्भाव और प्रेम की भावना को भी बल देता है।”

खेलों से निखरती है युवा प्रतिभा और बढ़ता है आपसी भाईचारा – प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी 'धीरू'

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि ने मैदान पर जाकर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से छिपी हुई युवा प्रतिभाओं को आगे आने का मंच मिलता है।

खेलों से निखरती है युवा प्रतिभा और बढ़ता है आपसी भाईचारा – प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी 'धीरू'

इनकी रही मौजूदगी

इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर आयोजन कमेटी के सदस्य, वसी हैदर पब्लिक स्कूल का स्टाफ, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय खेलप्रेमी मौजूद रहे। टूर्नामेंट को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और आने वाले दिनों में कई रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: राम धीरज यादव

 

Also Read: बरेली: रामनगर चौराहे पर टैंकर ने बाइक को रौंदा, महिला की मौके पर मौत, मासूम बच्चे घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.