Amethi News: गला रेतकर युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

Sandesh Wahak Digital Desk: बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव सड़क किनारे पुलिया के पास झाड़ियों में संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान कस्बा निवासी 23 वर्षीय शाहिद पुत्र शरीफ के रूप में हुई है। शव पर धारदार हथियार के कई निशान पाए गए हैं, जिससे गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना कृष्ण चंद्र–रामचंद्र इंटर कॉलेज रोड पर पूरे रेवतीदास भटपुरवा और रहमतगढ़ गांव के पास स्थित पुलिया के बगल की है।

सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Amethi News

परिजनों का आरोप है कि शाहिद की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट- राम धीरज यादव

Also Read: Lucknow News: लाल बारादरी में छात्रों ने जबरन घुसकर किया हनुमान चालीसा का पाठ, कई हिरासत में

Get real time updates directly on you device, subscribe now.