UP News: सियासी घमासान के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भरा SIR फॉर्म, तस्वीर आई सामने

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फॉर्म भरने की प्रक्रिया पर राजनीतिक घमासान जारी है। इसी बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने स्वयं भी एसआईआर फॉर्म भर दिया है, जिसकी तस्वीर सामने आई है। बताया गया कि उन्होंने यह फॉर्म 27 नवंबर को भरा।

प्रक्रिया पर सवाल, खुद भरा फॉर्म

एक ओर जहाँ अखिलेश यादव ने व्यक्तिगत रूप से फॉर्म भरकर प्रक्रिया में सहभागिता निभाई है, वहीं दूसरी ओर वह एसआईआर और इसे लागू करने के तरीके को लेकर लगातार उत्तर प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं।

शनिवार को भी एक प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश में एसआईआर के दबाव के कारण हो रही बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की मौतों को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया।

उन्होंने एसआईआर को “भाजपा और आयोग की मिलीभगत की साजिश” करार दिया और आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के दबाव में बीएलओ अपनी जान दे रहे हैं। इस मौके पर सपा प्रमुख ने लखनऊ के मलिहाबाद के मृतक बीएलओ विजय कुमार वर्मा की पत्नी संगीता को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद भी प्रदान की। अखिलेश यादव ने घोषणा की कि सपा इस मुद्दे को पहले लोकसभा में उठाएगी और जरूरत पड़ने पर सड़क पर भी उतरकर विरोध करेगी।

Also Read: नाम, भेष और धर्म बदला! 36 साल पहले के मर्डर केस का वांछित ड्राइवर मुरादाबाद से अरेस्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.