अमित शाह ने बिहार में घुसपैठियों के बहाने कांग्रेस को घेरा, राहुल की यात्रा पर उठाए सवाल
Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बिहार के डेहरी ऑन सोन (रोहतास) में शाहाबाद और मगध क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ फैलाती है और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मकसद अच्छी शिक्षा, रोजगार या बिजली-सड़क नहीं था।
अमित शाह ने कहा, राहुल गांधी की यात्रा का विषय बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को बचाना था। उन्होंने सवाल किया, क्या आपमें से किसी ने अपना वोट खोया है? ये थी राहुल गांधी की घुसपैठिया बचाओ यात्रा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस घुसपैठियों को मुफ्त राशन, नौकरी, घर और इलाज देने की बात कर रही है। शाह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर घर जाकर लोगों को बताएं कि अगर गलती से भी कांग्रेस की सरकार बनी, तो बिहार के हर जिले में सिर्फ घुसपैठिए ही होंगे।
नीतीश कुमार ने अमित शाह से की मुलाकात
वहीं, इस बीच एक चौंकाने वाला राजनीतिक घटनाक्रम भी हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में एक होटल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। अमित शाह आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बिहार दौरे पर हैं।
Also Read: ‘हाइड्रोजन बम की जगह फुलझड़ी निकली’, अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर कसा तंज

