PM Modi पर टिप्पणी को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिहार में की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। असम में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी में थोड़ी भी शर्म बची है, तो उन्हें इसके लिए प्रधानमंत्री और देश की जनता से तुरंत माफ़ी मांगनी चाहिए।
अमित शाह ने कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा को घुसपैठिया बचाओ यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अपशब्द कहकर कांग्रेस ने सबसे घृणित काम किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर नकारात्मक और मुद्दाविहीन राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसी भाषा सार्वजनिक जीवन को खराब करती है।
अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मणिशंकर अय्यर जैसे कई कांग्रेस नेताओं ने पहले भी पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जितना ज़्यादा वे प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलेंगे, उतना ही कमल (भाजपा का चुनाव चिन्ह) खिलेगा। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने के बाद भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता है, फिर भी वे कोई सबक नहीं लेते। शाह ने दावा किया कि ये यात्रा (वोटर अधिकार यात्रा) सिर्फ घुसपैठियों को बचाने के लिए निकाली जा रही है।
Also Read: Jaunpur News: सफाई कर्मियों की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई, दो कर्मचारी निलंबित

