डिजिटल होगी देश की नई गणना, अमित शाह ने लॉन्च किए प्रगति और विकास टूल्स

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को जनगणना-2027 के लिए विकसित अत्याधुनिक डिजिटल टूल्स का सॉफ्ट लॉन्च किया। इस बार की जनगणना न केवल दुनिया का सबसे बड़ा अभियान होगी, बल्कि यह पूरी तरह पेपरलेस यानी डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी।

जनगणना अभियान को जनता के बीच लोकप्रिय और सहज बनाने के लिए दो आधिकारिक शुभंकर (Mascots) लॉन्च किए गए हैं- प्रगति (महिला) और विकास (पुरुष)। ये शुभंकर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में स्त्री-पुरुष की समान भागीदारी का संदेश देते हैं। इनका उद्देश्य जनगणना से जुड़ी जटिल जानकारियों को समाज के हर वर्ग तक सरल तरीके से पहुँचाना है। इस बार नागरिकों को यह विकल्प दिया गया है कि वे खुद अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकें।

16 भाषाओं का विकल्प: एक सुरक्षित वेब पोर्टल के जरिए लोग अपनी भाषा में डेटा भर सकेंगे।

ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद आपको एक ‘विशिष्ट आईडी’ मिलेगी। जब जनगणना कर्मचारी (प्रगणक) आपके घर आएगा, तो बस उसे यह आईडी देनी होगी और आपका काम आसान हो जाएगा।

चार प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म हुए तैयार

सी-डैक (C-DAC) द्वारा विकसित चार मुख्य प्लेटफॉर्म्स इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएंगे।

स्व-गणना पोर्टल: आम नागरिकों के लिए।

एचएलओ मोबाइल ऐप: डेटा कलेक्शन के लिए।

एनएलबी वेब ऐप: क्षेत्रों के निर्धारण और मैपिंग के लिए।

मैनेजमेंट पोर्टल: पूरे अभियान की रियल-टाइम निगरानी के लिए।

दो चरणों में होगा महा-अभियान

पहला चरण (अप्रैल-सितंबर 2026): इसमें घरों की लिस्टिंग और आवास संबंधी जानकारी जुटाई जाएगी।

दूसरा चरण (फरवरी 2027): इसमें देशभर की जनसंख्या की मुख्य गणना होगी, जिसमें हर व्यक्ति का सामाजिक-आर्थिक विवरण दर्ज होगा।

Also Read: आजमगढ़ में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, दो शातिर बदमाशों के पैर में लगी गोली, 4 गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.