बिहार की ज्ञान भूमि को कोटि-कोटि नमन, अमित शाह बोले- घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने दिया करारा जवाब

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए (NDA) को मिली प्रचंड जीत के बाद बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट के जरिए जनता के फैसले को विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की नीति पर मुहर बताया है।

अमित शाह ने जीत को भारतीय सुरक्षा और संसाधनों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जनादेश बताते हुए विपक्ष को घेरा। उन्होंने लिखा, बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। शाह ने स्पष्ट कहा, वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसकी राजनीति में कोई जगह नहीं है। इसी कारण राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है। गृह मंत्री ने कहा कि यह जनादेश ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के लिए है। पिछले 11 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए और नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने का काम किया।

Also Read: Varanasi News: सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रो. जितेन्द्र कुमार ने संभाला चीफ प्रॉक्टर का पदभार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.