कटक में CISF के स्थापना दिवस पर अमित शाह का ऐलान, 31 मार्च तक देश से खत्म हो जाएगा नक्सलवाद

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को ओडिशा के कटक जिले के मुंडाली पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 57वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ जारी जंग को लेकर सरकार के ‘डेडलाइन’ वाले संकल्प को दोहराया।

अमित शाह ने सुरक्षा बलों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, पशुपति से तिरुपति तक रेड कॉरिडोर बनाकर अपना दबदबा कायम करने का सपना देखने वालों को हमारे जवान पूरी तरह पराजित करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि तय समय सीमा के भीतर यह देश नक्सलवाद की समस्या से आजाद हो जाएगा।

नक्सल खात्मे में CISF की भूमिका

गृह मंत्री ने नक्सली मोर्चों पर CISF की सक्रियता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि चाहे ओडिशा हो, छत्तीसगढ़ हो या तेलंगाना, इन राज्यों में नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने में इस बल ने अपनी वीरता और आत्मबलिदान से मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि 56 वर्षों के सफर में CISF ने आधुनिक हथियारों और तकनीक के साथ खुद को हर चुनौती के लिए तैयार किया है।

Also Read: देवरिया: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा का मोबाइल हैक, साइबर ठगों ने ‘SDM’ बनकर ऐंठे 40 हजार रुपये

Get real time updates directly on you device, subscribe now.