फैन ने जताई मिलने की इच्छा तो Amitabh Bachchan ने बुलवा लिया घर

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक झलक पाने के लिए आज भी लोग घंटों इंतजार करते हैं। अमिताभ बच्चन अक्सर हर रविवार को अपने घर जलसा के बाहर फैंस को अपनी एक झलक दिखाने के लिए बाहर आते हैं। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इस दौरान हजारों लोग उनके घर के बाहर जमा होते हैं और अमिताभ बच्चन बालकनी या गेट पर आकर सभी को हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं। हाल ही में इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

वायरल वीडियो में पड़ोसी भी आए नजर

वायरल वीडियो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रविवार को जलसा के बाहर जुटी फैंस की भीड़ नजर आई थी। वीडियो में उनके पड़ोसी निर्मित जेसरानी भी दिखाई दिए थे, जो पास की बिल्डिंग में रहते हैं। वीडियो में निर्मित ने अमिताभ बच्चन की विनम्रता और इस लंबे समय से चली आ रही परंपरा के बारे में बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पड़ोसी भी उनसे मिलने आते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद निर्मित को अमिताभ बच्चन से मिलने का मौका मिल गया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nirmit Jesrani (@nirmitjesrani_)

जलसा में हुई Amitabh Bachchan से मुलाकात

ये वीडियो वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लाखों लोगों ने इसे देखा और पसंद किया। इसके बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की टीम के सदस्यों की नजर इस पोस्ट पर पड़ी। इसके बाद निर्मित को 8 फरवरी 2026 को जलसा में मुलाकात के लिए बुलाया गया। यह मुलाकात शाम 5 बजे हुई थी। निर्मित ने इस मुलाकात की तस्वीर शेयर की जिसमें उन्हें मिला ऑटोग्राफ भी शामिल था।

निर्मित ने इस मुलाकात के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से मिलने का मौका मिला। उन्होंने इसके लिए आभार जताया और कहा कि अमिताभ बच्चन का प्यार और सादगी दिल छू लेने वाली थी। उन्होंने बताया कि जलसा के बाहर संडे दर्शन का माहौल बेहद खास था और यह अनुभव हमेशा याद रहेगा।

पैर छूने से प्यार से मना किया और खिंचवाई तस्वीरें

निर्मित ने बताया कि जब उन्होंने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से मिलकर उनके पैर छूने की कोशिश की तो अभिनेता ने बहुत ही प्यार से ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने सभी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। जब निर्मित ने सोलो फोटो की बात कही तो अमिताभ बच्चन ने खुशी खुशी इसकी भी इजाजत दे दी और अपने फोन से फोटो क्लिक करने दी। निर्मित ने अमिताभ बच्चन को बेहद विनम्र बताया।

 

Also Read: लगभग 15 साल बाद आने जा रहा Zindagi Na Milegi Dobara का सीक्वल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.