‘बिग बी’ ने अयोध्या में खरीदी एक और प्रॉपर्टी, राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है ये जमीन

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने नए निवेश को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों के अलावा बिग बी रियल एस्टेट में भी लगातार निवेश कर रहे हैं।

इसी कड़ी में उन्होंने अयोध्या, उत्तर प्रदेश में करीब 35 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि यह जमीन लगभग 2.67 एकड़ में फैली हुई है और इसे रियल एस्टेट कंपनी The House of Abhinandan Lodha से खरीदा गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जमीन Ram Mandir Ayodhya से लगभग 15 मिनट की दूरी पर स्थित है। अयोध्या में बिग बी का यह तीसरा बड़ा निवेश माना जा रहा है।

‘द सरयू’ प्रोजेक्ट के पास है जमीन

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह जमीन The Sarayu Project के पास स्थित है। यह प्रोजेक्ट करीब 75 एकड़ में फैला हुआ है और भविष्य में इसे लग्जरी और प्रीमियम डेवलपमेंट के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Amitabh Bachchan

जमीन की खरीद से जुड़े कागजात बिग बी की कंपनी AB Corp Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव की ओर से पूरे किए गए हैं।

कंपनी के चेयरमैन Abhinandan Lodha का कहना है कि अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम के निवेश से अयोध्या आने वाले समय में निवेश का बड़ा केंद्र बन सकता है।

उनके मुताबिक जमीन केवल संपत्ति नहीं होती, बल्कि यह एक ऐसी विरासत होती है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रहती है।

अयोध्या में तीसरा बड़ा निवेश

यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में निवेश किया है। इससे पहले मई 2025 में उन्होंने करीब 40 करोड़ रुपये में 25,000 वर्ग फुट का एक और प्लॉट खरीदा था, जो इसी प्रोजेक्ट के पास बताया जाता है।

इसके अलावा 2024 में भी उन्होंने ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में करीब 10,000 वर्ग फुट की जमीन लगभग 14.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी। इस तरह अयोध्या में यह उनका तीसरा बड़ा निवेश है।

अलीबाग में भी खरीदी जमीन

अयोध्या के अलावा अमिताभ बच्चन ने Alibaug, Maharashtra में भी रियल एस्टेट में निवेश किया है। वहां उन्होंने Sol de Alibaug नाम के प्रोजेक्ट में करीब 10 करोड़ रुपये का प्लॉट खरीदा है।

इस प्रोजेक्ट में बॉलीवुड के कई सितारों ने भी निवेश किया है, जिनमें Kriti Sanon और Kartik Aaryan जैसे नाम शामिल हैं।

आपको बतादें कि अयोध्या में तेजी से बढ़ रहे धार्मिक पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को देखते हुए यहां रियल एस्टेट में निवेश लगातार बढ़ रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में अयोध्या देश के बड़े निवेश केंद्रों में शामिल हो सकता है।

Also Read: Oscar 2026 की प्रेजेंटर लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम, मिली ये अहम जिम्मेदारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.