अमरावती में बस और ऑटो में जोरदार टक्कर, 7वीं की छात्रा समेत 6 की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बुधवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाला मंजर देखने को मिला। वरूड–आष्टी मार्ग पर राजुरा बाजार इलाके में एक तेज रफ्तार ‘शिवाई’ बस ने सामने से आ रहे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा भी शामिल है। इसके अलावा 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल पुलिस बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Also Read: लखनऊ: शातिर चोर ‘संजू बाबा’ गिरफ्तार, चोरी के भारी जेवरात, आईफोन और नगदी बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.