Middle East में शांति के लिए पहल करें PM मोदी, Anna Hazare ने लिखा पत्र
Sandesh Wahak Digital Desk: इजराइल और अमेरिका द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर समेत कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद ईरान ने भी पलटवार करते हुए खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिका के ठिकानों को निशाना बनाया और तेल अवीव पर भी हमले किए।
इन घटनाओं के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं और क्षेत्र में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच समाजसेवी अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत को शांति के लिए पहल करनी चाहिए।
Anna Hazare ने लिखा PM मोदी को पत्र
दरसल अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि वर्तमान समय में विश्व अत्यंत चिंताजनक परिस्थितियों से गुजर रहा है।
उन्होंने लिखा कि अलग-अलग देशों के बीच बढ़ते तनाव और संघर्ष के कारण आम नागरिकों का जीवन असुरक्षित होता जा रहा है। हाल की घटनाओं में निरपराध महिलाएं, बच्चे और परिवारों पर पड़ने वाले प्रभाव की खबरें अत्यंत दुखद और पीड़ादायक हैं।
‘भारत की संस्कृति अहिंसा और शांति की रही है’
यहां अपने पत्र में अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने कहा कि भारत की संस्कृति हमेशा से अहिंसा और शांति की रही है। उन्होंने कहा कि हमारा देश लंबे समय से विश्व को संवाद और शांति का मार्ग दिखाने का प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र की ओर से मानवता और शांति का संदेश जाना बेहद जरूरी है। अन्ना हजारे के अनुसार आज दुनिया को हथियारों की नहीं, बल्कि विश्वास और संवाद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युद्ध से केवल विनाश होता है, जबकि संवाद के माध्यम से समाधान और स्थिरता का रास्ता निकल सकता है।
PM मोदी से शांति पहल करने का आग्रह
यहां अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि भारत तटस्थ और जिम्मेदार भूमिका निभाते हुए वैश्विक स्तर पर शांति और संवाद को बढ़ावा देने की पहल करे। वहीं उन्होंने पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभाई है। ऐसे संवेदनशील समय में यदि भारत मानवता और शांति के पक्ष में आगे आता है, तो यह पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक कदम हो सकता है। उन्होंने कहा है कि मानवता के हित और निरपराध नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत को शांति का मार्ग आगे बढ़ाना चाहिए और यही उनकी विनम्र अपेक्षा है।
मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहा है तनाव
दरअसल पिछले एक हफ्ते से मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है। इजराइल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से तेहरान पर हमले किए, जिनमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई समेत कई बड़े नेता और सैन्य अधिकारी मारे गए। इसके जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। इस संघर्ष का आज आठवां दिन है और क्षेत्र में जंग अब भी जारी है, जिससे हालात और अधिक गंभीर बने हुए हैं। जिसके बाद अब Anna Hazare ने तनाव ख़त्म करने की पहल करने की अपील की है।
Also Read: Om Birla अहंकारी और उत्पाती छात्रों को संभालना जानते हैं: PM मोदी

