यूपी में एक और एनकाउंटर: शामली में 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश समयदीन ढेर

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार देर रात शामली जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाभवन और बाबरी पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में ₹50 हजार रुपये का इनामी और वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी समयदीन उर्फ सामा ढेर हो गया।

मुठभेड़ और आपराधिक रिकॉर्ड

समयदीन उर्फ सामा, निवासी मोहल्ला रायजादगान, कांधला (शामली)। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए कुछ समय से जनता कॉलोनी, ऊरुकेरे, कर्नाटक में छिपा हुआ था। समयदीन शामली का कुख्यात अपराधी था, जिस पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि समयदीन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में सक्रिय है। पुलिस ने घेराबंदी की, तो समयदीन ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में समयदीन घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस अपराधी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थी और इस सफलता को थानाभवन और बाबरी पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Also Read: UP SIR अवधि एक बार फिर बढ़ेगी, पौने तीन करोड़ गणना फॉर्म जमा नहीं, चुनाव आयोग गंभीर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.