फिलीपींस में फिर आया 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप, मिंडानाओ में तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी
Sandesh Wahak Digital Desk: फिलीपींस में भूकंप के झटके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह मिंडानाओ क्षेत्र के दावाओ ओरिएंटल प्रांत में एक बार फिर धरती जोर से काँपी, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। रिक्टर पैमाने पर इस भीषण भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई है।
भूकंप के तुरंत बाद, देश में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊँचे स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई है।
भूकंप का केंद्र: फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी (Phivolcs) की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप मनय शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर की गहराई में आया था।
सुनामी की चेतावनी: प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) ने आशंका जताई है कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में फिलीपींस के तटों पर सामान्य ज्वार से 3 मीटर तक ऊंची खतरनाक लहरें उठ सकती हैं।
घंटों तक जारी रहेगा खतरा: Phivolcs ने चेतावनी दी है कि सुनामी की लहरें घंटों तक जारी रह सकती हैं, और खाड़ियों व जलडमरूमध्य में ये लहरें और भी ऊँची हो सकती हैं। फिलहाल, इस ताज़ा भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई तत्काल खबर सामने नहीं आई है।
Also Read: UP: 64 किलो अवैध गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

