Meerut: यूपी को एक और वंदेभारत की सौगात, जानें रूट और सब कुछ

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 26 अगस्त से मेरठ से लखनऊ, अयोध्या होते हुए वाराणसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस नई वंदे भारत सेवा के जरिए अब मेरठ से सीधे भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या और बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

इसकी पुष्टि बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इस रूट के लिए अनुरोध किया था, जो अब सफल हो गया है।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मेरठ से चलने वाली मौजूदा वंदे भारत अभी लखनऊ तक ही जाती है। लेकिन नई सेवा अयोध्या और वाराणसी तक जाएगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। श्रद्धालुओं के लिए अब अयोध्या में रामलला और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना और भी आसान हो जाएगा। गौरतलब है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इससे पहले अप्रैल 2024 में इस रूट की आधिकारिक घोषणा की थी।

Also Read: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स की अफवाहों को खारिज किया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.