सिद्धार्थनगर में ‘मिशन शक्ति’ के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड की चेकिंग, महिलाओं को किया जागरूक
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस अधीक्षक के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर मनचलों और शोहदों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को जिले के स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग की।

गोल्हौरा क्षेत्र में सघन चेकिंग
एंटी रोमियो स्क्वाड/शक्ति मोबाइल टीम ने थाना गोल्हौरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। टीम ने तिवारीपुर, जगनिहवा, कस्बा गोल्हौरा, चौक और आसपास के स्कूल-कॉलेज व मुख्य सड़कों और चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान टीम ने महिला दुकानदारों से भी बात की और बाजारों तथा चौराहों पर अनावश्यक घूमने वाले शोहदों के बारे में जानकारी ली। चेकिंग के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

महिला सशक्तीकरण पर जागरूकता
चेकिंग अभियान के साथ ही, गोल्हौरा थाना क्षेत्र के सोनफेरवा बुजुर्ग में दुर्गा माता की प्रतिमा के पास गांव की महिलाओं को एकत्रित कर महिला सशक्तीकरण के संबंध में उन्हें जागरूक किया गया।
इस एंटी रोमियो टीम में म०उ०नि० शाइस्ता (प्रभारी एंटी रोमियो टीम) के साथ मुख्य आरक्षी सुनीता, महिला आरक्षी मंजू, मुख्य आरक्षी कंचन सिंह, मुख्य आरक्षी मधु और आरक्षी प्रकाश चौरसिया शामिल थे।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: Siddharthnagar News: DM और SP ने रैली निकालकर छात्राओं को सिखाया ‘1090’ और ‘112’ का इस्तेमाल

