Anupam Kher: क्या अनुपम खेर राजनीति में आएंगे? अभिनेता ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा…

Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के राजनीति में शामिल होने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या वह एक्टिंग छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले हैं? इस पर अभिनेता ने बड़ा बयान दिया, जिसके बाद उनका ट्वीट वायरल हो गया।

क्या राजनीति में शामिल होंगे अनुपम खेर?

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हाल ही में उन्होंने #AskAnupam सेशन के दौरान फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक प्रशंसक ने उनसे सवाल किया, “आप राजनीति में क्यों नहीं आ जाते? आप सरकार की ओर से अच्छा काम करेंगे और संस्कृति मंत्रालय का हिस्सा बन सकते हैं।” इस पर अनुपम खेर ने जवाब देते हुए कहा,

“सुझाव और आपकी प्रशंसा के लिए धन्यवाद! लेकिन मेरा मानना ​​है कि देश के लिए एक संपत्ति बनने के लिए राजनीति में शामिल होने की जरूरत नहीं है! आपको बस एक अच्छा नागरिक बनना होगा।” बता दे, उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या अनुपम खेर एक्टिंग छोड़ रहे हैं?

अभिनेता ने स्पष्ट किया कि वह न एक्टिंग छोड़ रहे हैं और न ही राजनीति में जाने का इरादा रखते हैं। उन्होंने कहा कि वह भाषणों के लिए स्क्रिप्ट बदलने के लिए तैयार नहीं हैं और अपने करियर से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

अनुपम खेर और एलन मस्क

हाल ही में अनुपम खेर का X (ट्विटर) अकाउंट लॉक हो गया था। इस पर उन्होंने एलन मस्क से सवाल किया और अपने फॉलोअर्स को इसकी जानकारी दी।

बता दे, अनुपम खेर हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आये थे। यह फिल्म 1975-77 के आपातकाल के राजनीतिक घटनाक्रम पर आधारित है, जिसमें अनुपम खेर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाए हैं।

Also Read: Mahakumbh 2025: महाकुंभ में रवीना टंडन ने बेटी राशा संग लगाई आस्था की डुबकी, गंगा आरती में हुईं शामिल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.