अनुपम खेर का फर्जी वीडियो वायरल ! सट्टेबाजी एप में यूज़ की गई एक्टर की आवाज, शिकायत दर्ज
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर का एक फर्जी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को खुद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर चिंता जताई है। इस वीडियो में अनुपम खेर की आवाज का अवैध रूप से यूज़ एक सट्टेबाजी एप के लिए किया गया है। अनुपम खेर ने फर्जी सट्टेबाजी एप के खिलाफ लोगों को सख्त चेतावनी दी है। बता दे, अनुपम खेर से पहले और भी कई कलाकारों का नाम डीपफेक वीडियो से जुड़ा मामला सामने आ चुका है।

रेहान मलिक द्वारा बनाया गया ये वीडियो
अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म यानि एक्स पर अनुपम खेर ने यह वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके AI जनति आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो में कह रहे हैं ‘नमस्कार दोस्तों क्या आप इस IPL में लॉस का सामना कर के थक गए हैं, तो तुरंत जॉइन करें रेहान मलिक का ये टेलीग्राम चैनल। रेहान मलिक ने इस IPL में सबको हैरान कर दिया है, क्योंकि इसने अपने सभी पंटरों को बैक तो बैक आठ मैच से प्रॉफिट दिलाये हैं। अगर आपको भी इस IPL में प्रॉफिट लेना है, तो इनका टेलीग्राम चैनल तुरंत जॉइन करें’।


