बिहार में सब इंस्पेक्टर के 1,799 पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Sandesh Wahak Digital Desk: अगर आप पुलिस की वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है। बिहार पुलिस ने सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इस भर्ती अभियान के ज़रिए कुल 1,799 रिक्तियों को भरा जाएगा। ध्यान रहे, आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है, इसलिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर दें।
वैकेंसी और पात्रता की पूरी जानकारी
कुल पद: 1,799
वर्ग पदों की संख्या
यूआर (UR) 850
ईबीसी (EBC) 273
बीसी (BC) 222
एससी (SC) 210
ईडब्ल्यूएस (EWS) 180
एसटी (ST) 15
बीसी महिला 42
ट्रांसजेंडर 7
शैक्षिक योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2025 तक 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
SI पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएँ। होमपेज पर, बिहार पुलिस SI भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। रजिस्ट्रेशन के बाद, आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट करें और पुष्टिकरण पेज (Confirmation Page) डाउनलोड करें।
Also Read: Gonda News: केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को बड़ी राहत, FIR दर्ज करने के आदेश पर लगी रोक

