सांप्रदायिक भेदभाव के आरोपों पर एआर रहमान की सफाई, बोले- किसी का दिल दुखाना मेरा मकसद नहीं
Sandesh Wahak Digital Desk: मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता एआर रहमान पिछले कुछ दिनों से अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड में पावर शिफ्ट और सांप्रदायिक भेदभाव की बात कहकर चर्चा छेड़ने वाले रहमान को जब सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा, तो अब उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में रहमान ने बड़े ही शालीन लहजे में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि संगीत उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि संस्कृतियों का जश्न मनाने और लोगों तक अपनी भावनाएं पहुँचाने का जरिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके शब्दों से यदि किसी को ठेस पहुँची है, तो वह उनका इरादा कतई नहीं था।
रहमान ने भारत को अपना गुरु और घर बताते हुए कहा, मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूँ कि मैं एक भारतीय हूँ। यह देश मुझे अपनी रचनात्मकता को खुलकर पेश करने की आजादी देता है। मैं हमेशा इस राष्ट्र का आभारी रहूँगा। उन्होंने आगे कहा कि अच्छे इरादों के बावजूद कभी-कभी गलतफहमी पैदा हो जाती है, लेकिन उनका मकसद हमेशा संगीत के जरिए लोगों की सेवा करना रहा है।
A.R.Rahman speaks out & responds with clarity.#ARRahman ❤ pic.twitter.com/0YiFOJMA2v
— A.R.Rahman News (@ARRahman_News) January 18, 2026
आने वाले प्रोजेक्ट्स और उपलब्धियों का जिक्र
सफाई देने के साथ-साथ रहमान ने अपनी हालिया उपलब्धियों के बारे में भी बात की। उन्होंने WAVES समिट में अपनी परफॉर्मेंस, नागालैंड के युवा संगीतकारों के साथ काम करने और हॉलीवुड के दिग्गज हेंस जिमर के साथ फिल्म रामायण का संगीत तैयार करने के अपने अनुभव साझा किए।
Also Read: Varanasi News: माघ पूर्णिमा पर मनाई जाएगी संत नरहरी दास जी की 529वीं जयंती, सरकार से सम्मान की मांग

