Arattai vs WhatsApp : इन 5 मामलों में देसी ऐप अरट्टई है व्हाट्सएप से आगे

Arattai vs WhatsApp : डिजिटल दुनिया में भारत अब अपने पैर जमाने लगा है और इसी कड़ी में जोहो कंपनी ने लॉन्च किया है ‘अरट्टई’ नाम (Arattai Indian App) का एक स्वदेशी मैसेजिंग ऐप। इसे व्हाट्सएप का देसी विकल्प माना जा रहा है। खास बात यह है कि अरट्टई कई मामलों में व्हाट्सएप से भी आगे नजर आता है। आइए जानते हैं वो कौन सी खूबियां हैं जो इसे खास बनाती हैं।

ये हैं अरट्टई (Arattai) की जबरदस्त विशेषताएं:

  1. बिना नंबर दिए चैटिंग:
    व्हाट्सएप में तो आपको नंबर देना ही पड़ता है, लेकिन अरट्टई में आप बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए सिर्फ एक यूनिक यूजरनेम बनाकर किसी से भी बात कर सकते हैं। फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट और लोकेशन शेयर करना भी यहां आसान है।

  2. मीटिंग का अलग फीचर:
    अरट्टई में सिर्फ वीडियो-ऑडियो कॉल ही नहीं, बल्कि एक अलग मीटिंग फीचर भी दिया गया है, जो बिजनेस मीटिंग्स या ग्रुप चर्चा के लिए बहुत उपयोगी है। व्हाट्सएप में आपको मीटिंग के लिए सिर्फ कॉल लिंक या शेड्यूलिंग का ही विकल्प मिलता है।

  3. मेंशन का स्मार्ट तरीका:
    अरट्टई में एक खास ‘Mentions’ फीचर है, जो दिखाता है कि आपको किन-किन चैट्स में मेंशन किया गया है। यह बड़े और व्यस्त ग्रुप्स के लिए बेहद काम आता है। व्हाट्सएप में ऐसा कोई एक जगह सब दिखाने वाला ऑप्शन नहीं है।

  4. पॉकेट – यादों का सुरक्षित घर:
    अरट्टई के ‘पॉकेट’ फीचर में आप अपनी जरूरी चीजें जैसे मैसेज, फोटो, वीडियो या नोट्स क्लाउड में सेव कर सकते हैं और किसी भी डिवाइस से उन्हें एक्सेस कर सकते हैं। व्हाट्सएप में अभी ऐसा कोई प्रोटेक्टेड स्टोरेज सिस्टम नहीं है।

  5. प्राइवेसी पर पूरा कंट्रोल:
    अरट्टई में आपको प्राइवेसी के मामले में कई तरह के कंट्रोल मिलते हैं। जैसे – लास्ट सीन छुपाना, ऑनलाइन स्टेटस न दिखाना, ग्रुप में ऐड होने या कॉल आने पर रोक लगाना। सबसे बढ़कर, यूजरनेम की सुविधा से आप बिना नंबर दिए भी लोगों से जुड़ सकते हैं। व्हाट्सएप में ये सभी ऑप्शन अभी उपलब्ध नहीं हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.