LOC पर सेना को मिली बड़ी सफलता, गुरेज सेक्टर में दो आतंकी ढेर

Sandesh Wahak Digital Desk: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना की कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए हैं। यह घटना गुरेज सेक्टर के नौशहरा नार्द इलाके में हुई। फिलहाल, पूरे इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

पिछले कुछ दिनों से LoC पर घुसपैठ की कोशिशों में तेजी आई है। 25 अगस्त को भी सेना और संयुक्त बलों ने बारामूला के उरी सेक्टर में ऐसी ही एक कोशिश को नाकाम कर दिया था। उस दौरान तोरणा इलाके में संदिग्ध हलचल देखने के बाद जवानों ने फायरिंग की, जिसके बाद आतंकवादी भाग गए थे।

वहीं, 13 अगस्त को भी उरी सेक्टर में हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था, जब आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल अब आतंकवाद के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई कर रहे हैं। उनका मकसद सिर्फ हथियारबंद आतंकियों को मारना नहीं, बल्कि पूरे आतंकी तंत्र को खत्म करना है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी लगातार सुरक्षा समीक्षा बैठकें कर रहे हैं, जिसमें उनका मुख्य ध्यान आतंकी फंडिंग पर है।

Also Read: Varanasi News: बनारस केशरी कुश्ती प्रतियोगिता के महिला वर्ग में कशिश और पुरुष में यशवंत बने चैंपियन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.