श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के अधिकारी ने की स्पाइसजेट कर्मचारियों से मारपीट, वीडियो वायरल
Sandesh Wahak Digital Desk: श्रीनगर एयरपोर्ट पर ज्यादा सामान ले जाने को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक सैन्य अधिकारी ने स्पाइसजेट एयरलाइन के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया है। यह घटना 26 जुलाई को हुई थी, जिसकी जानकारी स्पाइसजेट ने एक बयान में दी है।
दिल्ली जाने वाले एक सैन्य अधिकारी के पास 16 किलो वजन का दो केबिन लगेज था। घरेलू उड़ानों में 7 किलो से ज्यादा वजन वाले केबिन लगेज पर अतिरिक्त शुल्क लगता है। जब स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने अधिकारी को यह बात बताई, तो उन्होंने पैसे देने से साफ मना कर दिया।
सुरक्षा प्रोटोकॉल का किया उल्लंघन
एयरलाइन के अनुसार, पैसे देने से मना करने के बाद अधिकारी बिना बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी किए ही जबरदस्ती एयरोब्रिज में घुस गए, जो कि विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। जब कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो अधिकारी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
There is road rage, and now there is often – air rage
A passenger beats up a @flyspicejet staffer using whatever he could find then @CISFHQrs enters & someone slaps passenger. Full drama
Important to know why he did this (massive delay?)#NoFlyList incoming?
— Tarun Shukla (@shukla_tarun) August 3, 2025
कर्मचारी को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर
स्पाइसजेट ने बताया कि सैन्य अधिकारी ने चार ग्राउंड स्टाफ के साथ मारपीट की। उन्होंने कर्मचारियों को लात-घूसों से मारा और एक स्टैंड से भी हमला किया। इस हमले में एक स्टाफ की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं। यहाँ तक कि जब एक कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया, तो भी वह उसे लात मारता रहा।
इस घटना के बाद स्पाइसजेट ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और अधिकारी को ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एयरलाइन ने नागर विमानन मंत्रालय को भी पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
Also Read: Pratapgarh News: सपा विधायक को PDA पाठशाला आयोजित करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

