UP News: पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी मामले में गिरफ्तारी, पुलिस ने आरोपी उमेश यादव को दबोचा

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कर्नलगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने प्रतापगढ़ निवासी उमेश कुमार यादव को पकड़ा है।

क्या था मामला?

हाल ही में कौशांबी के चायल से विधायक पूजा पाल ने विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी, जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। इस घटना के बाद, ‘उमेश कुमार यादव’ नाम की सोशल मीडिया आईडी से पूजा पाल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। विधायक पूजा पाल के करीबी अधिवक्ता श्याम चंद्र पाल ने कर्नलगंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 79/356(2)/353(2) और आईटी एक्ट के तहत उमेश कुमार यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस तब से ही आरोपी की तलाश में थी और अब उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पूजा पाल और सपा के बीच तनातनी जारी

आपको बता दें कि पूजा पाल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच तनातनी लंबे समय से चल रही है। पूजा पाल ने हाल ही में अखिलेश यादव पर उनके पति राजू पाल की तरह उनकी भी हत्या करवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। उन्होंने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर कहा था कि अगर उनकी हत्या होती है तो इसके लिए अखिलेश और सपा जिम्मेदार होंगे। इसके जवाब में सपा ने आरोप लगाया था कि बीजेपी, पूजा पाल की हत्या करवाकर अखिलेश यादव को फंसाने की कोशिश कर सकती है।

Also Read: दो लोगों का कुछ नहीं हो सकता…राहुल गांधी और ट्रंप को लेकर क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.