Siddharthanagar News: अरुणा मिश्रा को मिला बड़ा दायित्व, “नरेंद्र मोदी विचार मंच” की प्रदेश महामंत्री नियुक्त

Siddharthanagar News : भाजपा की जिला महिला अध्यक्ष अरुणा मिश्रा को “नरेंद्र मोदी विचार मंच” की प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह फैसला मंगलवार को मंच की महिला शाखा की कोर कमेटी और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया।

अरुणा मिश्रा ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा, “मैं भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मीडिया का आभार व्यक्त करती हूँ। मुझे विश्वास नहीं था कि मुझे ‘नरेंद्र मोदी विचार मंच’ जैसे संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।”

कोर कमेटी द्वारा जारी पत्र

उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह हर भारतीय को पेट भरने के लिए रोटी चाहिए, उसी तरह देश को मोदी जी की जरूरत है। यानी, पेट को रोटी चाहिए तो देश को मोदी चाहिए।”

नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोर कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अरुणा मिश्रा की नियुक्ति 24 जून 2025 से प्रभावी होगी। कमेटी ने उन पर विश्वास जताते हुए कहा कि वह “तन, मन, धन से भारत के पुनर्निर्माण और ‘परम वैभवशाली भारत’ के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”

इस नियुक्ति पर जनपद सिद्धार्थनगर से अरुणा मिश्रा को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि वह हमेशा पार्टी और संगठन के हित में काम करती रहेंगी।

 

रिपोर्ट: जाकिर खान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.