शीतकालीन सत्र शुरू होते ही ड्रामा शब्द पर सियासी तकरार, अखिलेश-डिंपल ने किया पलटवार

Sandesh Wahak Digital Desk: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत होते ही राजनीति का माहौल अचानक गरम हो गया। सदन में प्रवेश से पहले मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा था कि सदन में “ड्रामा” नहीं, “डिलीवरी” होनी चाहिए*। पीएम मोदी के इसी बयान ने विपक्ष को आक्रामक कर दिया और सत्र के पहले ही दिन सियासी ‘ड्रामा’ का नया एपिसोड शुरू हो गया।

“ड्रामा कौन करता है, सबको पता है”

यहां समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता ज़रूरी है और किसी भी मतदाता के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। पीएम मोदी के ‘ड्रामा’ वाले बयान पर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, ड्रामा कौन करता है, ये आपको भी पता है। अगर BLO की जान जा रही है, तो क्या वो ड्रामा था? उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया में भारी अव्यवस्थाएँ हैं और सरकार को ईमानदारी से काम करना चाहिए ताकि कोई मतदाता छूट न जाए।

डिंपल यादव ने किया पलटवार

सपा सांसद डिंपल यादव ने सरकार पर SIR को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यूपी और बंगाल में SIR इतनी तेजी और जल्दबाजी में क्यों चल रही है, जबकि बिहार में हुई यही प्रक्रिया चुनाव परिणामों को प्रभावित कर चुकी है।

डिंपल ने बताया कि, अब तक सिर्फ 60% लोग ही फॉर्म भर पाए हैं, 40% लोग अभी भी बाकी हैं, BLO पर भारी दबाव है, उन्होंने आरोप लगाया कि, SIR के लिए चुनाव आयोग ने पर्याप्त तैयारी नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रेशर के कारण BLO आत्महत्या कर रहे हैं और यह सबसे गंभीर मुद्दा है। उनका कहना था, हम चाहते हैं कि प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से हो। इसे ड्रामा न बनाया जाए।

इमरान मसूद ने कहा- हम ड्रामा कर रहे हैं?

वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भी पीएम मोदी पर फट पड़े। उन्होंने कहा, हम लोग ड्रामा कर रहे हैं? इनसे बड़ा कोई ड्रामेबाज है? भीड़ हमारी सभा में होती है, पर वोट इन्हें मिल जाता है। इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि सरकार सदन चलने ही नहीं देती और विपक्ष के प्रस्तावों को लगातार खारिज करती रहती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता के मुद्दे उठा रहा है, जबकि सरकार उनसे बच रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, असली ड्रामेबाज कौन है ये पूरा देश जानता है।

 

Also Read: Lucknow News: दिल्ली ब्लास्ट की आरोपी डॉ. शाहीन के घर NIA की छापेमारी, छह घंटे तक चली तलाशी, परिजनों से की गई पूछताछ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.