अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में कभी नहीं होगी वापसी, आकाश के बाद छोटे भतीजे ईशान आनंद भी संभालेंगे बसपा की कमान: मायावती
Lucknow News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी के भीतर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में किसी भी कीमत पर वापसी नहीं होगी। उन्होंने अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इन निराधार अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें, क्योंकि इनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। मायावती ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब किसी भी परिस्थिति में अशोक सिद्धार्थ को पार्टी में पुनः शामिल नहीं किया जाएगा।
1. जैसाकि सर्वविदित है कि श्री आकाश आनन्द, अपने रिश्तेदार श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति से संन्यास लिये जाने के उपरान्त, अब बी.एस.पी. के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में काफी सूझबूझ व परिपक्वता (मैच्युरिटी) प्रदर्शित करते हुये बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट के कार्यों को, परिवार व…
— Mayawati (@Mayawati) October 18, 2026
आकाश आनंद 28 अक्टूबर से करेंगे ताबड़तोड़ जनसभाएं
रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा और विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए मायावती ने बताया कि आकाश आनंद अपने रिश्तेदार अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद पूरी परिपक्वता और सूझबूझ के साथ पार्टी के कार्यों में जुट गए हैं। उन्होंने आकाश आनंद के आगामी कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल भी जारी किया है।
28 अक्टूबर 2026: बुलंदशहर में जनसभा।
2 नवंबर 2026: सहारनपुर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रैली।
20 नवंबर 2026: अयोध्या (बीकापुर) में जनसभा।
22 नवंबर 2026: आगरा में विशाल जनसभा।
26 नवंबर 2026: ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर पंजाब में बीएसपी की विचार संगोष्ठी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत।
29 नवंबर 2026: कानपुर नगर (बिल्हौर) में जनसभा।
6 दिसंबर 2026: डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरिद्वार में आयोजित विचार संगोष्ठी एवं जनसभा को संबोधन।
अपने इस महत्वपूर्ण पोस्ट में मायावती ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि उनके छोटे भतीजे ईशान आनंद भी अब पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (दिल्ली) में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ईशान आनंद, मायावती के भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे हैं, जिन्होंने ब्रिटेन की राजधानी लंदन से वकालत की उच्च शिक्षा प्राप्त की है। अब वे दिल्ली कार्यालय में पार्टी के चुनावी प्रबंधन और अन्य कानूनी व कागजी दस्तावेजों से जुड़े कार्यों में अपना सहयोग देंगे।
Also Read: कोलकाता भगदड़ मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, पूजा कमेटी के सचिव व सुरक्षा प्रभारी समेत 7 गिरफ्तार

