T20 World Cup 2026: विवादित पाक गेंदबाज उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे अश्विन, सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का सामना 15 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होना है।
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान के विवादित स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर बहस तेज हो गई है।
उनके अनोखे बॉलिंग एक्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अब इस मुद्दे पर भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन खुलकर उनके समर्थन में सामने आए हैं।
अश्विन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी के बयान का जवाब देते हुए उस्मान तारिक का बचाव किया।
श्रीवत्स गोस्वामी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा था कि फुटबॉल में पेनाल्टी लेते वक्त रनअप में रुकने की अनुमति नहीं होती, तो क्रिकेट में गेंद छोड़ने से पहले रुकना कैसे सही हो सकता है। उन्होंने इस एक्शन को क्रिकेट की भावना के खिलाफ बताया था।

हालांकि, अश्विन इस तर्क से सहमत नहीं दिखे। उन्होंने साफ कहा कि अगर उस्मान तारिक को उनके एक्शन के लिए निशाना बनाया जा रहा है, तो फिर पहले क्रिकेट के नियमों पर दोबारा विचार करना होगा।
अश्विन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “मान लिया कि फुटबॉल में रुकने की इजाजत नहीं है। लेकिन क्या बल्लेबाज को बिना अंपायर या गेंदबाज को बताए स्विच हिट या रिवर्स शॉट खेलने की छूट होनी चाहिए, जबकि उसे पता है कि उसे किस साइड से बल्लेबाजी करनी है?
प्रतिबंध सिर्फ गेंदबाजों पर ही क्यों लागू होते हैं? गेंदबाजों को बिना अंपायर को बताए आर्म बदलने की अनुमति क्यों नहीं है? अगर सवाल उठाने हैं तो सबसे पहले क्रिकेट के नियम बदले जाने चाहिए।”
अपने अनोखे बॉलिंग एक्शन की वजह से उस्मान तारिक बल्लेबाजों के लिए मिस्ट्री बने हुए हैं। पाकिस्तान के लिए खेले गए अब तक 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह 11 विकेट झटक चुके हैं।
भारत के खिलाफ मुकाबला उनके करियर का पांचवां टी20 मैच होगा। अब सबकी नजर इस बात पर है कि भारतीय बल्लेबाजों के सामने वह अपने एक्शन और गेंदबाजी से कितना असर डाल पाते हैं।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.