Asia Cup 2025: ‘क्या हम एक मैच नहीं छोड़ सकते’, हरभजन सिंह ने भारत-पाक मुकाबले पर उठाए सवाल

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कड़ा ऐतराज़ जताया है।

उनका कहना है कि जब सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, तब पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना अनुचित है। उन्होंने जोर देकर कहा, “पहले देश, फिर खेल।”

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स लीग में भी किया था इनकार

हरभजन सिंह ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स लीग में भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था।

उनके इस फैसले के बाद कई और भारतीय खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान से खेलने से मना कर दिया।

अंत में आयोजकों को भारत-पाक मैच रद्द करना पड़ा, और भारत की लीजेंड्स टीम ने सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान से न खेलने का फैसला किया, भले ही इसका मतलब टूर्नामेंट से बाहर होना था।

Harbhajan Singh

“सीमा पर खून बह रहा हो तो क्रिकेट कैसे?”

हरभजन सिंह ने कहा-

“मेरे लिए वो सैनिक ज्यादा ज़रूरी है जो कभी घर नहीं लौटता। जब सीमा पर तनाव हो, जवान शहीद हो रहे हों, तब पाकिस्तान के साथ क्रिकेट का कोई मतलब नहीं। हम एक क्रिकेट मैच तो छोड़ ही सकते हैं।”

“खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते”

हरभजन ने सरकार के रुख का समर्थन करते हुए कहा-

जब तक सारे मुद्दे सुलझ नहीं जाते, भारत को पाकिस्तान से कोई खेल नहीं खेलना चाहिए। खून और पानी एकसाथ नहीं बह सकते।

तीन बार हो सकता है भारत-पाक मैच

बता दें कि एशिया कप 2025 की मेज़बानी यूएई कर रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 14 सितंबर को प्रस्तावित है। इसके बाद सुपर-4 और संभवतः फाइनल में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हो सकते हैं।

Also Read: पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड, सुशील कुमार की जमानत रद्द, एक हफ्ते में करना होगा सरेंडर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.