Asia Cup 2025: खिताब जीतने वाली टीम को कितना मिलेगा पैसा? जानें प्राइज मनी

Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप 2025 अब अपने निर्णायक मुकाम पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

यह पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे, जिससे इस मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

इस ऐतिहासिक मुकाबले के साथ ही इस बार की प्राइज मनी भी चर्चा में है, जो पिछले संस्करणों की तुलना में काफी अधिक बताई जा रही है।

Asia Cup 2025

एशिया कप 2025 की प्राइज मनी (Asia Cup 2025 Prize Money)

रिपोर्ट्स के अनुसार, एशिया कप 2025 के प्राइज पूल में इस बार बड़ा इजाफा हुआ है। हालांकि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन संभावित इनामी राशि इस प्रकार है:

  • विजेता टीम (चैंपियन): ₹2.6 करोड़

  • उपविजेता टीम: ₹1.3 करोड़

  • प्लेयर ऑफ द सीरीज: ₹12.5 लाख

अगर यह प्राइज मनी तय होती है, तो यह 2023 एशिया कप की तुलना में लगभग दोगुनी होगी। बता दें कि 2023 में चैंपियन बनी भारतीय टीम को लगभग ₹1.25 करोड़ की इनामी राशि मिली थी।

प्लेयर ऑफ द सीरीज की दौड़ में ये खिलाड़ी आगे

टूर्नामेंट में अब तक के प्रदर्शन के आधार पर अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द सीरीज की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। दोनों ने गेंद और बल्ले से टीम इंडिया को कई अहम जीत दिलाई हैं।

टीम इंडिया का एशिया कप 2025 में सफर

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है:

  • ग्रुप स्टेज:

    • यूएई को 9 विकेट से हराया

    • पाकिस्तान को 7 विकेट से मात

    • ओमान को 21 रन से हराया

  • सुपर-4 राउंड:

    • पाकिस्तान पर 6 विकेट से जीत

    • बांग्लादेश को 41 रन से हराया

    • श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया

टीम का फॉर्म और आत्मविश्वास देखते हुए, भारत फाइनल में एक बार फिर जीत की दावेदार मानी जा रही है।

ऐतिहासिक फाइनल: भारत vs पाकिस्तान

1984 से शुरू हुए एशिया कप के 41 सालों के इतिहास में यह पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगे। इस ऐतिहासिक भिड़ंत को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में रोमांच चरम पर है।

Also Read: IND vs PAK Final: एशिया कप में किसका रहा दबदबा? आंकड़ों से समझिए

Get real time updates directly on you device, subscribe now.