Asia Cup 2025: इस दिन जारी होगा शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बना सस्पेंस, वेन्यू हो चुका है तय

Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। टूर्नामेंट का शेड्यूल अगले 24 से 48 घंटों के भीतर जारी किया जा सकता है, और इसकी संभावित तारीखें 10 सितंबर से 28 सितंबर के बीच तय की गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की हालिया बैठक में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अपने मतभेदों को दरकिनार कर टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर सहमति जताई है।

शेड्यूल की घोषणा 26 से 28 जुलाई के बीच किसी भी दिन की जा सकती है। संभावना जताई जा रही है कि यदि पूरा कार्यक्रम एक साथ जारी नहीं हुआ, तो शनिवार और रविवार को दो भागों में इसे सार्वजनिक किया जा सकता है।

हालांकि, आयोजन की तारीखों में कुछ बदलाव की गुंजाइश अब भी बनी हुई है।

Asia Cup 2025

कहां खेले जाएंगे मैच?

2025 एशिया कप के मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे।

पहले इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत को करनी थी, लेकिन BCCI ने न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजन के विकल्प को स्वीकार कर लिया है, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला संभव हो पाया है।

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर लंबे समय से अटकलें थीं, लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने के लिए हामी भर दी है।

ऐसे में भारत और पाकिस्तान की टीमें इस बार आमने-सामने आ सकती हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि शेड्यूल जारी होने के बाद ही होगी।

Asia Cup 2025

पहली बार 8 टीमें लेंगी हिस्सा

2025 का एशिया कप इतिहास में पहली बार होगा जब 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार जिन टीमों को टूर्नामेंट में जगह मिली है, वे हैं:

  • भारत

  • पाकिस्तान

  • श्रीलंका

  • बांग्लादेश

  • अफगानिस्तान

  • हॉन्ग-कॉन्ग

  • यूएई

  • ओमान

1984 में शुरू हुए एशिया कप का यह 17वां संस्करण होगा।

आपको बता दें कि 24 जुलाई को हुई एसीसी बैठक के बाद BCCI ने बाकी सदस्य बोर्डों को जानकारी दी थी कि उसे कुछ कमर्शियल पहलुओं पर अपने पार्टनर्स से बात करनी है।

इस कारण शेड्यूल की घोषणा में कुछ विलंब हुआ है, लेकिन अब यह जल्द ही अंतिम रूप ले सकता है।

Also Read: Test Record: विराट कोहली का ये रिकॉर्ड कभी नहीं तोड़ पाएंगे जो रूट, जानें क्यों?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.