Asia Cup 2025: टीम इंडिया का एलान, सूर्यकुमार को मिली कमान, गिल बने उपकप्तान

Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है।

इस बार टी20 फॉर्मेट में होने वाले टूर्नामेंट के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और BCCI सचिव देवजीत सैकिया की मौजूदगी में टीम की घोषणा की गई।

Asia Cup 2025

भारत की 15 सदस्यीय टीम:

  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

  • शुभमन गिल (उपकप्तान)

  • अभिषेक शर्मा

  • तिलक वर्मा

  • हार्दिक पंड्या

  • शिवम दुबे

  • अक्षर पटेल

  • जितेश शर्मा (विकेटकीपर)

  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)

  • रिंकू सिंह

  • वरुण चक्रवर्ती

  • कुलदीप यादव

  • अर्शदीप सिंह

  • जसप्रीत बुमराह

  • हर्षित राणा

एशिया कप 2025: कहां और कब?

  • तारीख: 9 सितंबर से 28 सितंबर 2025

  • फॉर्मेट: T20

  • मेजबान: संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

  • शहर: अबू धाबी और दुबई

भारत का ग्रुप और शेड्यूल:

भारत को ग्रुप-ए में शामिल किया गया है जिसमें पाकिस्तान, ओमान और UAE की टीमें भी मौजूद हैं।

  • 10 सितंबर: भारत vs UAE – दुबई

  • 14 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान – दुबई

  • 19 सितंबर: भारत vs ओमान – अबू धाबी

ग्रुप चरण के बाद टॉप-2 टीमें सुपर-4 स्टेज में पहुंचेंगी, जिसके बाद दो सर्वश्रेष्ठ टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी।

ग्रुप-B की टीमें:

  • श्रीलंका

  • बांग्लादेश

  • अफगानिस्तान

  • हॉन्गकॉन्ग

Also Read: कप्तान को बाकी खिलाड़ियों से कितनी ज्यादा मिलती है सैलरी? जानें रोहित, सूर्या और गिल की कमाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.