Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग? ये हैं 3 संभावित विकल्प

Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप 2025 का आगाज़ 9 सितंबर से होने जा रहा है, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।

भारतीय टीम इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को होगा और 14 सितंबर को हाई-वोल्टेज मैच में उसका सामना पाकिस्तान से होगा।

सबसे बड़ा सवाल ये है कि टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए किसे मौका मिलेगा। अभिषेक का स्थान लगभग तय है, लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज़ को लेकर बीसीसीआई के सामने तीन प्रमुख विकल्प हैं।

Asia Cup 2025

टीम इंडिया की घोषणा कब?

बीसीसीआई अगस्त के तीसरे सप्ताह में भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है। टूर्नामेंट में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, भारत ग्रुप A में शामिल है। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी और फिर शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल होगा।

ओपनिंग के लिए ये हैं तीन प्रमुख विकल्प

1. शुभमन गिल

Asia Cup 2025

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल हाल के टी20 मुकाबलों से बाहर रहे हैं, लेकिन एशिया कप में उनकी वापसी संभव है।

बाएं हाथ के अभिषेक के साथ गिल का दाएं-बाएं हाथ का कॉम्बिनेशन टीम को संतुलन दे सकता है।

गिल ने 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 578 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।

2. यशस्वी जायसवाल

Asia Cup 2025

यशस्वी जायसवाल तेज़ शुरुआत दिलाने वाले आक्रामक बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार बल्लेबाज़ी की थी और टी20 में भी उनकी आक्रामक शैली टीम के लिए फायदेमंद हो सकती है।

23 टी20 मैचों में यशस्वी ने 723 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

3. संजू सैमसन

Asia Cup 2025

टी20 में हाल के मुकाबलों में संजू सैमसन ही अभिषेक शर्मा के साथ ओपन कर रहे हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिली है।

सैमसन ने अब तक 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 861 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। उनका अनुभव और फॉर्म उन्हें मजबूत दावेदार बनाते हैं।

Also Read: रेप केस में RCB के गेंदबाज यश दयाल जाएंगे जेल! हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक से किया इनकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.