एशिया कप विवाद गहराया, PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने माफी मांगी, पर भारत को ट्रॉफी देने से किया इनकार
Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। PCB प्रमुख और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी विवाद पर अपनी हरकत के लिए BCCI से माफी तो मांगी, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को ट्रॉफी और मेडल सौंपने से साफ इनकार कर दिया है।
सूर्यकुमार को दुबई आकर लेनी होगी ट्रॉफी
मोहसिन नकवी ने इस विवाद को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव सम्मान प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें दुबई आकर ट्रॉफी लेनी होगी। इस बीच, BCCI का प्रतिनिधित्व कर रहे राजीव शुक्ला ने बैठक में नकवी से कड़े सवाल पूछे।
सूत्रों के मुताबिक, शुक्ला ने तीखे लहजे में कहा, विजेता टीम को ट्रॉफी क्यों नहीं सौंपी गई? ACC ट्रॉफी किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं है। जवाब में, मोहसिन नकवी ने दावा किया कि एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को कोई लिखित सूचना नहीं दी गई थी कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी।
क्यों शुरू हुआ विवाद
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम की पाकिस्तान पर जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।
दरअसल, मोहसिन नकवी एसीसी और पीसीबी के अध्यक्ष होने के साथ-साथ पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। भारतीय टीम द्वारा मना किए जाने पर, नकवी ट्रॉफी को लंबे इंतजार के बाद टीम को सौंपने के बजाय उसे लेकर चले गए थे, जिससे यह पूरा विवाद खड़ा हुआ।
Also Read: Kanpur News: रेलवे स्टेशन पर जलभराव और अतिक्रमण से यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ीं

