Asia Cup 2025: भारत की प्लेइंग इलेवन लीक, जानें किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका और कौन बैठेगा बाहर?
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन आई सामने
Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप 2025 का आगाज़ आज से हो रहा है, जिसमें पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा।
वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम कल यानी 10 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जहां उसका पहला मुकाबला मेज़बान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ होगा।
लीग स्टेज में टीम इंडिया को UAE के अलावा पाकिस्तान और ओमान से भिड़ना है। टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

कुलदीप, रिंकू, संजू और हर्षित को नहीं मिलेगा मौका
सूत्रों के मुताबिक, UAE के खिलाफ होने वाले पहले मैच में कुलदीप यादव, रिंकू सिंह, संजू सैमसन और तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अंतिम ग्यारह में शामिल नहीं किया जाएगा।
टीम प्रबंधन ने संतुलित संयोजन को प्राथमिकता देते हुए कुछ नए चेहरों पर भरोसा जताया है।
गिल-शर्मा करेंगे ओपनिंग, कप्तान सूर्या नंबर तीन पर
टीम की ओपनिंग जोड़ी उपकप्तान शुभमन गिल और टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा संभालेंगे।
तीसरे नंबर पर कप्तानी की ज़िम्मेदारी निभा रहे सूर्यकुमार यादव उतरेंगे, जबकि चौथे स्थान पर तिलक वर्मा को मौका दिया गया है।
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पांचवें नंबर पर बैटिंग करेंगे, वहीं शिवम दुबे को छठे नंबर पर खेलने की जिम्मेदारी दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, रिंकू सिंह की जगह दुबे को तरजीह दी गई है, खासकर स्पिन अटैक के खिलाफ उनके आक्रामक खेल को देखते हुए।
विकेटकीपिंग का जिम्मा जितेश के पास, गेंदबाज़ी में दमदार तिकड़ी
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जितेश शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। तेज़ रन बनाने की क्षमता उन्हें इस रोल के लिए उपयुक्त बनाती है।
गेंदबाज़ी विभाग में भारत के पास वरुण चक्रवर्ती (स्पिन), जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह (तेज़ गेंदबाज़ी) की तिकड़ी होगी। इनके साथ अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी ऑलराउंड विकल्प के रूप में गेंदबाज़ी कर सकते हैं।
टीम इंडिया की यह संभावित प्लेइंग इलेवन बल्लेबाज़ी में गहराई और गेंदबाज़ी में विविधता के साथ मैदान में उतरेगी। आठवें नंबर तक बल्लेबाज़ी विकल्प मौजूद हैं, जो टीम की मजबूती को दर्शाता है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन – एशिया कप 2025
-
शुभमन गिल
-
अभिषेक शर्मा
-
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
-
तिलक वर्मा
-
हार्दिक पांड्या
-
शिवम दुबे
-
जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
-
अक्षर पटेल
-
वरुण चक्रवर्ती
-
जसप्रीत बुमराह
-
अर्शदीप सिंह
Also Read: Asia Cup 2025: पति और पत्नी दोनों कमाएंगे पैसा, गजब की है ये जोड़ी

